Skip to main content

जाने कार के बारे में

टेलीविज़न के फायदे और नुक्सान

                                  
                                           टेलीविज़न के फायदे और नुक्सान






टेलीविज़न के फायदे और नुक्सान Advantages and Disadvantages of Television in Hindi
क्या आप टेलीविज़न के लाभ और हानि पर निबंध पढ़ना चाहते हैं?

क्या आप टीवी के उपयोग पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैंदिन ब दिन घर-घर में टेक्नोलॉजी बढ़ते चले जा रहा है। जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी का क्षेत्र बढ़ रहा है जिससे मनुष्य को बहुत सारी सुविधाएँ मिल रही हैं। वहीँ दूरी तरफ प्रौद्योगिकी का क्षेत्र धीरे-धीरे मनुष्य के लिए नुकसानदायक  भी बनते  जा रहा  है। आज  हर  घर  में टेलीविज़न जगह ले चुका है और लोग मनोरंजन के लिए इसका सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। परंतु क्या आप टेलीविज़न के फायदे और नुकसान के बारे में जानते  टेलीविज़न मनोरंजन का सबसे आसान माध्यम बन चुका है पर कई लोग टेलीविज़न को एक आदत बना चुके हैं और इसकी वजह से यह मनुष्य जीवन के लिए एक हानि भी बन चुका है। आज हम इस पोस्ट में टेलीविज़न के लाभ और हानि के बारे में बतायेंगे जिससे आपको तय करने में आसानी होगी कि टेलीविज़न आपके लिए कितना अच्छा और कितना बुरा है?







                                               टेलीविज़न के फायदे


1. मनोरंजन का सबसे बेहतर ज़रिया Best thing for Entertainment

2. खली समय आसानी से बीतता है Pass The Free Time Easily

3. विश्व भर की जानकारी प्राप्त होती है We get News from around The World

4. मन को आराम मिलता है Relax our Mind

5. बहुत कुछ सिखने को मिलता है People can Learn a Lot

6. अंग्रेजी सीखने में मदद Helps in

7.परिवार के साथ समय                                                

1. मनोरंजन का सबसे बेहतर ज़रिया Best thing for Entertainment

आज के इस आधुनिक युग में टेलीविज़न एक सबसे बढ़िया और सस्ता मनोरंजन है। आजकल टेलीविज़न में सभी उम्र के लोगों के लिए अच्छे प्रोग्राम और मनोरंजन के सीरियल आप देख सकते हैं। मेरी बात से तो आप सहमत ही होंगे क्योंकि आज के दिन में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जिसमें टेलीविज़न ना हो। चाहे बच्चे हो या बूढ़े सब के लिए अलग-अलग प्रकार के चैनल आप टीवी पर देख सकते हैं।
खली समय आसानी से बीतता है Pass The Free Time Easily
जो लोग छुट्टी पर हैं या जो अब रिटायरमेंट पर घर पर हैं उनके लिए खाली समय को बिताना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे मैं उन लोगों के लिए टेलीविज़न खाली समय को बिताने का एक अच्छा उपकरण है। जो महिलाएं घर पर काम करती हैं खाना बनाने के बाद या अपने फ्री समय में अपना पसंदीदा धारावाहिक देख कर अपना समय बिताते हैं। टेलीविज़न उनके दिन भर के काम से हुए मानसिक तनाव को दूर करने में उनकी मदद करता है।

2. खली समय आसानी से बीतता है Pass The Free Time Easily

जो लोग छुट्टी पर हैं या जो अब रिटायरमेंट पर घर पर हैं उनके लिए खाली समय को बिताना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे मैं उन लोगों के लिए टेलीविज़न खाली समय को बिताने का एक अच्छा उपकरण है। जो महिलाएं घर पर काम करती हैं खाना बनाने के बाद या अपने फ्री समय में अपना पसंदीदा धारावाहिक देख कर अपना समय बिताते हैं। टेलीविज़न उनके दिन भर के काम से हुए मानसिक तनाव को दूर करने में उनकी मदद करता है।

3. विश्व भर की जानकारी प्राप्त होती है We get News from around The World

टेलीविज़न के माध्यम से हम विश्व भर की सभी जानकारियाँ प्राप्त कर पाते हैं तथा इससे हमको कई प्रकार का ज्ञान भी मिलता है। इस व्यस्त दुनिया में हम जब अपने पड़ोसियों के बारे में पूरी जानकारियाँ नहीं रख पा रहे हैं वही घर बैठे टेलीविज़न पर समाचार के माध्यम से हम अपने मुहल्ले से लेकर राज्य, तथा राज्य से लेकर विश्व तक के हर ख़बर के विषय में जान पा रहे हैं। हालांकि हम जानकारियाँ समाचार पत्र, रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से भी पढ़ सकते हैं परंतु टेलीविज़न पर देखने का इसका एक अलग ही मज़ा होता है।

4. मन को आराम मिलता है Relax our Mind

जो लोग हमेशा काम में व्यस्त रहते हैं उनके लिए आराम करना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अपने काम से लौटने के बाद टेलीविज़न उनके लिए एक बेहतरीन मन को आराम देने का माध्यम होता है। लोग हमेशा पैसे के पीछे रात-दिन भाग रहे हैं पर मन की शांति भी जरूरी होती है।
कुछ लोग टेलीविज़न पर फिल्म या गीत सुनकर आनंदित होते हैं तो कुछ लोग रात के समय के रियलिटी शो देख कर मज़े लेते हैं। दिन भर के हैरानी के बाद टीवी शरीर और मन को आराम देता है।

5. बहुत कुछ सिखने को मिलता है People can Learn a Lot

टेलीविज़न के माध्यम से भी लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं। टीवी पर कई प्रकार के ज्ञान वर्धक प्रोग्राम भी टेलीकास्ट किये जाते हैं जिससे बच्चों और बड़ों दोनो का कई प्रकार के टॉपिक पर ज्ञान बढ़ता है। आजकल तो स्कूली शिक्षा के लिए भी कई प्रकार के नए चैनल लॉन्च हो चुके हैं जो परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। इन चैनल पर आप घर बैठे अपने विषय के अनुसार परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं।
ना सिर्फ स्कूली शिक्षा बल्कि खाना बनाना, खेल, प्रश्न-उत्तर और साइंस वाले जनरल नॉलेज का ज्ञान भी अलग-अलग चैनल के माध्यम से मिलता है। ना सिर्फ बड़े बच्चे बल्कि छोटे बच्चों को भी बच्चों के लर्निंग चैनल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है जिससे वह स्कूल की तुलना में जल्दी खेलते-खेलते सीखते हैं।
Also Read शिक्षा पर अनमोल सुविचार Education Quotes in Hindi

6. अंग्रेजी सीखने में मदद Helps in English Language Learning

सभी लोगों के लिए अंग्रेजी सिखना उतना आसान नहीं होता है। लेकिन बहुत सारे लोग टेलीविज़न देख कर बहुत आसानी से अंग्रेजी सीख लेते हैं। हमें हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी का सम्मान करना चाहिए परंतु हमें यह भी मानना होगा कि आज के इस आधुनिक युग में अंग्रेजी बोलना-लिखना सीखना बहुत ज़रूरी है। आज टेलीविज़न पर कई प्रकार के ऐसे अंग्रेजी चैनल हैं जिनको देखकर आप आसानी से कुछ ही दिनों में अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं।

7. परिवार के साथ समय Spend time with Family

परिवार को एकजुट होकर समय बिताने में टेलीविज़न सबसे ज्यादा मदद करता है। दोपहर या रात के समय जब सभी परिवार के लोग अपने काम से थोड़ा आराम करने के लिए समय निकालते हैं उस समय परिवार के लोग मिलजुल कर टीवी देखते हैं जो कि एक अच्छी बात है। अपने बाकी काम-धाम के साथ साथ परिवार को भी समय देना चाहिए जिसमें टेलीविज़न एक अच्छा उपकरण माना गया है।

       



                                                   टेलीविज़न के नुकसान

1. समय की बर्बादी Spoil The Time

जैसे कि हमने आपको बताया कि टेलिविज़न समय बिताने का एक बेहतरीन उपकरण है पर अगर टेलीविज़न देखना आदत बन जाए तो यह आपका महत्वपूर्ण समय भी बर्बाद कर सकता है। ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी टेलीविज़न की लत का शिकार बन जाते हैं जिसके कारण वह अपने पढ़ाई के समय पर भी टीवी देखने लगते हैं जिससे उनके शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए टेलीविज़न देखने का एक निर्धारित समय तय किया जाना चाहिए जिसके कारण यह आपकी आदत ना बन सके।

2. आंखों के लिए बुरा Not Good For Eyes

भले ही आपके घर पर पुराने जमाने का टेलीविज़न हो या आधुनिक युग का टेलीविज़न, ज्यादा देखने पर आँखो पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। एक ही वस्तु पर ज़्यादा ध्यान से देखने पर आँखो पर दबाव पड़ता है। कई शोधकर्ताओं ने पाया है कि लंबे समय तक टेलीविज़न देखने से आंखे खराब भी हो सकती हैं इसलिए टेलीविज़न देखने का भी एक निर्धारित समय होना चाहिए। सभी लोगों को टेलीविज़न को एकदम पास बैठ कर नहीं देखना चाहिए। किसी भी टेलीविज़न को देखने की सही दूरी कम से कम टेक्नोलॉजी बढ़ते होती है।

3. बच्चों के लिए सभी प्रोग्राम सही नहीं Some Shows Are Not Good For Childrens

टेलीविज़न जितना बच्चों के लिए अच्छा, उतना ही ज्यादा खतरनाक भी है। कुछ ऐसे टेलीविज़न शो होते हैं जो बच्चों के मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालते हैं। कुछ ऐसे +18 TV चैनल या शो, कुछ क्राइम से जुड़े शो या कुछ ऐसे विज्ञापन जो बच्चों के लिए बिलकुल सही नहीं है खुले आम टीवी पर चल रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि टेलीविज़न पर क्या बच्चों के लिए सही है और क्या बुरा क्योंकि इससे बच्चों का व्यवहार बदल सकता है और उनके मन पर बहुत ही बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इसीलिए आजकल बहुत सारे टेलीविज़न या सेट टॉप बॉक्स पर चैनल लॉक की सुविधा दी गई है जिसमें अगर आप चाहें तो कुछ ऐसे चैनल्स को लॉक कर सकते हैं जो बच्चों के देखने के लिए सही नहीं हैं।


और  सुझाओ  जानकारी के लिए बने रहे।



Comments

Popular posts from this blog

ईवीएम का विकास

                                    ईवीएम  वोटिंग मशीन भूमिका स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव किसी भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए महत्‍वपूर्ण होते हैं। इसमें निष्पक्ष, सटीक तथा पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में ऐसे परिणाम शामिल हैं जिनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से की जा सकती है। परम्परागत मतदान प्रणाली इन लक्ष्य में से अनेक पूरा करती है। लेकिन फर्जी मतदान तथा मतदान केन्द्र पर कब्जा जैसा दोष पूर्ण व्यवहार निर्वाची लोकतंत्र भावना के लिए गंभीर खतरे हैं। इस तरह भारत का निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार का प्रयास करता रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड, बंगलौर तथा इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के सहयोग से भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की खोज तथा डिजायनिंग की। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल भारत में आम चुनाव तथा राज्य विधानसभा...

मोटर साइकिल का अजनबी इतिहास

                                                          अजनबी इतिहास  स्वतन्त्र भारत में बनी 250 सीसी क्षमता वाली टू स्ट्रोक रेसिंग मोटरसाइकिल थी। सन् 1960 में मैसूर शहर (वर्तमान कर्नाटक प्रान्त) में फारूक ईरानी द्वारा स्थापित आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड ने इसे चेकोस्लोवाकिया की कम्पनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। उस समय 250 सीसी मॉडल में ईंधन की खपत के लिहाज से यह सर्वोत्तम मोटरसाइकिल थी जो 3 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। 1970 से लेकर 1990 के दशक तक पूरे 30 साल रेसिंग मोटरसाइकिलों में इसका कोई मुकाबला नहीं था। दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर वाली यह अनूठी मोटरसाइकिल थी जिसके सभी कलपुर्जे कवर्ड हुआ करते थे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसके किक स्टार्टर से ही गीयर बदलने का काम हो जाता था। इसके अलावा इसका रखरखाव भी बहुत ही सस्ता और आसान था। अमूमन इसे किसी मोटर मकेनिक के पास ले जाने की जरूरत ही नहीं पड...

इलेक्ट्रॉनिक अवयव और पार्टिकल्स

                                                    पार्टिकल्स अवयव  जिन विभिन्न अवयवों का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक परिपथ (जैसे- आसिलेटर, प्रवर्धक, पॉवर सप्लाई आदि) बनाये जाते हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक अवयव (electronic component) कहते हैं इलेक्ट्रॉनिक अवयव दो सिरे वाले, तीन सिरों वाले या इससे अधिक सिरों वाले होते हैं जिन्हें सोल्डर करके या किसी अन्य विधि से (जैसे स्क्रू से कसकर) परिपथ में जोड़ा जाता है। प्रतिरोधक, प्रेरकत्व, संधारित्र, डायोड, ट्रांजिस्टर (या बीजेटी), मॉसफेट, आईजीबीटी, एससीआर, प्रकाश उत्सर्जक डायोड, आपरेशनल एम्प्लिफायर एवं अन्य एकीकृत परिपथ आदि प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक अवयव हैं। वर्गीकरण इलेक्ट्रॉनिक अवयव दो प्रकार के होते हैं- निष्क्रिय अवयव (पैसिव एलिमेन्ट्स)- वे अवयव जिनको कार्य करने के लिये किसी बाहरी उर्जा स्रोत की आवश्यकता नहीं पड़ती; न ही इनका चालकता आदि का गुण किसी अन्य वोल्टता या धारा से नियंत्रित होती है। उदाह...