Skip to main content

जाने कार के बारे में

moble aur assacires ki jankari

                                       
                      मोबाइल फ़ोन का  प्रारूप  और उपयोग

 Mobilephone :                                                                                                                                                          
  आज जिन्दगी का एक अहम् हिस्सा हो गया है और आप माने या नहीं माने अगर आज के  समय में इन्सान के करीब सबसे अधिक कोई चीज है तो वो यही है और सही मायने में यह आपको लोगो से जिन्हें आप चाहते है जोडके रखता है और आज आप जो चाहे मोबाइल के जरिये कर सकते है जैसे कि अगर आपको कंही जाना हो तो आप टूर प्लान का सकते है होटल्स बुक कर सकते है और जिसे चाहे जिसके साथ चाहे आप बात कर सकते है और यह कोई ऐसा इन्वेंशन नहीं है जो बहुत पुराना हो इसलिए हम कह सकते है





Mobile phone history कोई ज्यादा पुरानी नहीं है तो चलिए इसी बारे में कुछ और बात करते है.



अगर इसके बारे में शुरू से बात की जाये तो यह थोडा complicated मालूम होता है क्योंकि हम बहुत पहले से ही रेडियो डिवाइसेज का इस्तेमाल वायरलेस कम्युनिकेशन के लिए कर रहे है यह करीब करीब उस से मिलता जुलता है जिसे हम walkie talkie कहते है और आज भी मिलिटरी और फोर्सेज इसका इस्तेमाल कर रहे है | लेकिन रेडियो जिस तकनीक पर काम करता है आज के फ़ोन उस तरह काम नहीं करते है क्योंकि आज के Mobile phones जिस तकनीक पर काम करते है वह उस से थोडा अलग है और यह संभव होता है बहुत से towers और public switched telephone network के जरिये और यह इस तरह आपस में जुड़े होते है कि आप किसी भी नेटवर्क के कस्टमर होते हुए भी किसी भी दूसरे तरह के network पर कॉल कर सकते है फिर चाहे वह समंदर पार कोई विदेश की ही कम्पनी क्यों न हो |
शुरू में Mobile phone बड़े size के होते थे और वो केवल बात करने के purpose के लिए ही बनाये जाते थे पर आज ऐसा नहीं है आज आप Mobile phone के लिए इन्टरनेट , टेक्स्ट मेसेज्स और कालिंग के साथ साथ बहुत सी दूसरी तरह की सुविधाओं का मजा भी ले सकते है | यह शुरू हुआ 1908 में जब वायरलेस मोबाइल जैसी अवधारणा के लिए एक पेटेंट Kentucky नाम की एक अमेरिकी स्टेट में फाइल किया गया | आधुनिक mobile phone की नींव पढ़ी जब 1940 के दशक के शुरुआत में AT&T नाम की एक कम्पनी ने Mobile base station के आधार पर काम करने वाले mobile phone को बनाने लगी | इस तरह हम कह सकते है की पहले के दौर का जो मोबाइल फ़ोन बना वो आज की तरह काम नहीं करता था और वह एक रेडियो की तरह जो एक से दूसरे तक सन्देश भेजने के लिए काम में आया करता था |
3 April 1973 को मोटोरोला ऐसी कम्पनी थी जो उस समय आम लोगो के लिए फ़ोन बनाने के लिए मास प्रोडक्शन करने लगी थी और उस दौर के मोबाइल फोन की जनरेशन को हम 0 G के नाम से जानते है और आजकल के मोबाइल 4 G और 3 G पर काम कर रहे है | आधुनिक जगत के mobile phone की अगर हम बात करें तो यह श्रेय जाता है मोटोरोला के ही एक कर्मचारी Martin Cooper को जिसने वाकई में एक प्रायोगिक तौर पर काम करने वाले फ़ोन को बनाया और यह पहला ऐसा पोर्टेबल डिवाइस था जिसे फ़ोन के तौर पर काम में लिया जा सकता था और अप्रेल 1973 को अपने विकसित किये गये इस फोन के साथ पहली कॉल करते हुए मार्टिन ने इतिहास रच दिया




Mobile phone history

जापान दुनिया का पहला ऐसा देश था जिसने city wide पहला व्यापारिक सेलुलर नेटवर्क चालू किया |
1981 में डेनमार्क , नॉर्वे , स्वीडन और फ़िनलैंड में नेटवर्क के तौर पर Nordic Mobile Telephone (NMT) कम्पनी ने अपनी सुविधाएँ देनी शुरू की |
अगला जो मुख्य बदलाव सेलुलर दुनिया में आया था वो था मध्य 80 का दशक क्योंकि उस समय इस तरह नेटवर्क towers और बेस स्टेशन तैयार हो गये थे जो Mobile phone और नेटवर्क प्रोवाइडर को आटोमेटिक जोड़े रह सकते थे और इसे 1 G के तौर पर जाना गया |
पहला मोबाइल जो इस्तेमाल के लिए अप्रूव हुआ वो था Motorola DynaTac जो 1983 में हुआ था |
इसके बाद तेजी से cellular तकनीक में विकास होता गया और 1993 में cellular तकनीक अपनी 2nd जनरेशन में आ गयी जिसे हम 2G के नाम से जानते है और इसी समय इसी साल टेक्स्ट मेसेज्स और डाटा के इस्तेमाल के लिए प्रेरणा मिली और यह भी mobile phone में सुविधा के तौर पर मिलने लगे |
इसके बाद 2001 में 3G का आगाज हुआ और आजकल जो फ़ोन हम इस्तेमाल करते है वो जिओ की वजह से 4G है क्योंकि जिओ के आने से पहले 4G फ़ोन खरीदना कोई वाजिब वजह का नहीं हुआ करता था और जिओ की वजह से ही मार्किट में 4G phones की भरमार हो गयी है और वो भी एक से बढ़के एक सस्ते और टिकाऊ |










फ़ोन असेसरीज  की  जानकारी। :

स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आप उसकी एक्सेसरीज का भी ध्यान रखते हैं लेकिन स्मार्टफोन एक्सेसरीज का मतलब केवल केस कवर और ईयरफोन ही नहीं है। इसके अलावा और भी कई ऐसी एक्सेसरीज हैं जिनके उपयोग से स्मार्टफोन को और भी स्मार्ट बना सकते हैं। आगे हमने स्मार्टफोन के लिए ऐसे ही 10 खास एक्सेसरीज की जानकारी दी है।

1. पावर बैंक

कहीं बाहर जाते वक्त आप मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग कर सकते हैं। इसके ​उपयोग के लिए आपको न तो चार्जर की आवश्यकता होती है और न ही बिजली की। केवल एक बार पावर बैंक को चार्ज करना जरूरी है। उसके बाद आप कहीं भी कभी भी अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। आज बाजार में अधिक व कम एमएएच क्षमता के साथ हर कीमत में पावर बैंक उपलब्ध हैं। जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार खरीद सकते हैं।


2. सेल्फी स्टिक

स्मार्टफोन का उपयोग अधिकतर लोग सेल्फी के लिए करते हैं। ऐसे में आप सेल्फी क्लिक करने के लिए सेल्फी का उपयोग कर सकते हैं। सेल्फी स्टिक से पूरी फोटो क्लिक कर सकते हैं। जबकि फोन से सेल्फी लेने पर पूरी फोटो ठीक से नहीं क्लिक होती। सेल्फी स्टिक की खरीदारी आप आॅनलाइन स्टोर्स के अलावा आॅफलाइन भी कर सकते हैं।



3. मिनी ब्लूटूथ स्पीकर

दोस्तों व परिवार के साथ पिकनिक के लिए बाहर जा रहे हैं तो मिनी स्पीकर साथ ले सकते हैं। क्योंकि आकार में छोटा होने के कारण इसे संभालना भी काफी आसान है। साथ ही इनमें ब्लूटूथ सुविधा होती है। जिससे किसी डिवाइस को इससे कनेक्ट करने के लिए आपको किसी प्रकार वायर के झंझट के पड़ने की आवश्यकता नहीं है। वहीं इन स्पीकर में बिल्ट इन माइक्रोफोन भी मौजूद होता है। जिसका उपयोग आप फोन कॉल रीसीव करने के लिए कर सकते हैं।

4. फोर पोर्ट यूएसबी चार्जर

अगर आप किसी ग्रुप के साथ सफर करते हैं तो ऐसे में फोर पोर्ट यूएसबी चार्जर होना जरूरी है। ताकि एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकें। जरूरी नहीं कि इसे सफर में उपयोग किया जाए बल्कि इसे घर और आॅफिस में भी उपयोग कर आप अपने कई डिवाइस एक साथ कर सकते हैं।

5. मोबाइल फोन होल्डर

मोबाइल फोन होल्डर होने से आपको ड्राइविंग के समय फोन को हाथ में पकड़ने की आवश्यकता नहीं है। ड्राइविंग करते समय फोन को केवल फोन होल्डर में लगाकर आप ड्राइविंग करते समय हैंड्स फ्री का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही इसका उपयोग आप किचन में काम करते हुए भी आसानी से कर सकते हैं।

6.ब्लूटूथ कीबोर्ड

यह भी स्मार्टफोन के लिए उपयोग होने वाली काफी लोक​प्रिय एक्सेसरीज है। इसमें दी गई ब्लूटूथ तकनीक के माध्यम से आप अपने फोन को इससे कनेक्ट कर तीव्र गति से टाइपिंग का आनंद ले सकते हैं।

7. एक्सटर्नल जूम लैंस

फोटोग्राफी के लिए जूम लैंस काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में यदि आप अपने स्मार्टफोन से शानदार फोटोग्राफी का आनंद लेना चाहते हैं तो एक्सर्टनल जूम लैंस का उपयोग कर सकते हैं। इसे फोन के बैक पैनल में लगाकर फोटोग्राफी की जा सकती है। इससे ली गई तस्वीरें बिल्कुल प्रोफेशन फोटोग्राफी का अहसास कराती हैं।

8. एक्सटर्नल फ्लैश

एक्सटर्नल जूम की तरह ही आप अपने स्मार्टफोन में एक्सटर्नल फ्लैश का भी उपयोग कर सकते हैं। इस एक्सेसरीज के माध्यम से आप अंधेरे में भी शानदार इमेज क्लिक करने में सक्षम है। इसे उपयोग करने के लिए आपको स्मार्टफोन में ​दिए गए 3.5एमएम के पोर्ट में इसे लगाना है। बाजार में असूस और लेनोवो के और कई कंपनियों के एक्सटर्नल फ्लैश उपलब्ध हैं।


9. आर्म बैंड
स्मार्टफोन एक्सेसरीज में भी आर्म बैंड भी काफी उपयोगी है। इस बैंड का अपने बाजू पर लगाकर उसमें स्मार्टफोन का आसानी से रख सकते हैं। ताकि एक्ससाइज के दौरान आपको फोन गिरने से खो जाने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। आर्म बैंड पानी अवरोधक होने के कारण आप इसका उपयोग स्विमिंग के दौरान भी आसानी से कर सकते हैं।


10. हेडफोन स्पिलटर
यदि आप एक ही समय कई और लोगों के साथ अपने स्मार्टफोन का म्यूजिक शेयर करना चाहते हैं तो हेडफोन स्पिलटर बेहद ही रोचक एक्सेसरीज है। इसमें 5 पोर्ट दिए होते हैं। जिनमें एक पोर्ट से आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट करते हैं और बाकी पोर्ट में ईयरफोन लगाकर अन्य लोग भी आपके म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। यह डिवाइस आॅनलाइन स्टोर्स के अलावा आॅफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
















Comments

Popular posts from this blog

ईवीएम का विकास

                                    ईवीएम  वोटिंग मशीन भूमिका स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव किसी भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए महत्‍वपूर्ण होते हैं। इसमें निष्पक्ष, सटीक तथा पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में ऐसे परिणाम शामिल हैं जिनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से की जा सकती है। परम्परागत मतदान प्रणाली इन लक्ष्य में से अनेक पूरा करती है। लेकिन फर्जी मतदान तथा मतदान केन्द्र पर कब्जा जैसा दोष पूर्ण व्यवहार निर्वाची लोकतंत्र भावना के लिए गंभीर खतरे हैं। इस तरह भारत का निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार का प्रयास करता रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड, बंगलौर तथा इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के सहयोग से भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की खोज तथा डिजायनिंग की। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल भारत में आम चुनाव तथा राज्य विधानसभा...

मोटर साइकिल का अजनबी इतिहास

                                                          अजनबी इतिहास  स्वतन्त्र भारत में बनी 250 सीसी क्षमता वाली टू स्ट्रोक रेसिंग मोटरसाइकिल थी। सन् 1960 में मैसूर शहर (वर्तमान कर्नाटक प्रान्त) में फारूक ईरानी द्वारा स्थापित आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड ने इसे चेकोस्लोवाकिया की कम्पनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। उस समय 250 सीसी मॉडल में ईंधन की खपत के लिहाज से यह सर्वोत्तम मोटरसाइकिल थी जो 3 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। 1970 से लेकर 1990 के दशक तक पूरे 30 साल रेसिंग मोटरसाइकिलों में इसका कोई मुकाबला नहीं था। दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर वाली यह अनूठी मोटरसाइकिल थी जिसके सभी कलपुर्जे कवर्ड हुआ करते थे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसके किक स्टार्टर से ही गीयर बदलने का काम हो जाता था। इसके अलावा इसका रखरखाव भी बहुत ही सस्ता और आसान था। अमूमन इसे किसी मोटर मकेनिक के पास ले जाने की जरूरत ही नहीं पड...

इलेक्ट्रॉनिक अवयव और पार्टिकल्स

                                                    पार्टिकल्स अवयव  जिन विभिन्न अवयवों का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक परिपथ (जैसे- आसिलेटर, प्रवर्धक, पॉवर सप्लाई आदि) बनाये जाते हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक अवयव (electronic component) कहते हैं इलेक्ट्रॉनिक अवयव दो सिरे वाले, तीन सिरों वाले या इससे अधिक सिरों वाले होते हैं जिन्हें सोल्डर करके या किसी अन्य विधि से (जैसे स्क्रू से कसकर) परिपथ में जोड़ा जाता है। प्रतिरोधक, प्रेरकत्व, संधारित्र, डायोड, ट्रांजिस्टर (या बीजेटी), मॉसफेट, आईजीबीटी, एससीआर, प्रकाश उत्सर्जक डायोड, आपरेशनल एम्प्लिफायर एवं अन्य एकीकृत परिपथ आदि प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक अवयव हैं। वर्गीकरण इलेक्ट्रॉनिक अवयव दो प्रकार के होते हैं- निष्क्रिय अवयव (पैसिव एलिमेन्ट्स)- वे अवयव जिनको कार्य करने के लिये किसी बाहरी उर्जा स्रोत की आवश्यकता नहीं पड़ती; न ही इनका चालकता आदि का गुण किसी अन्य वोल्टता या धारा से नियंत्रित होती है। उदाह...