Skip to main content

जाने कार के बारे में

professional camera

  प्रोफेशन कैमरा कैसा ले 




स्‍कूल और कालेज के दिनों को ताउम्र अपने पास संजो कर रखने के लिए फोटो से बेहतर कोई और विकल्‍प नहीं हो सकता। एक तरह से हमे महान वैज्ञानिक अल्हाजेन का तहे दिल से धन्‍यवाद करना चाहिए जिन्‍हों 1000 साल पहले इस नायाब मशीन यानी कैमरे को बनाया था। जो समय के साथ साथा बदलता गया जो अब डीएसएलआर कैमरों का रूप ले चुका है।




अगर आपको याद हो तो हम पहले रील वाले कैमरों का प्रयोग करते थे लेकिन अब उन्‍हीं की जगह डिजिटल कैमरों ने ले ली है जिसमें एलसीडी स्‍क्रीन के साथ बेहतर फोटों लेंस होता है। क्‍या अंतर है डिजिटल कैमरे में और डीएसएलआर कैमरे में काफी लोगों को डिजिटल और डीएसएलआर कैमरें के बीच दिए गए अंतर के बारे में ज्‍यादा नहीं मालूम होता।




अगर आप उनसे पूछें डीएसएलआर कैमरा क्‍यों लेना चाहते तो सीधा सा जवाब होगा। लेंस बदल सकते हैं, ज्‍यादा मेगापिक्‍सल है, देखने में अच्‍छा है। लेकिन किसी भी कैमरें को लेने से पहले ये सभी बातें मायने तो रखती हैं लेकिन इनके अलावा भी काफी ऐसी चीजें हैं जो हमें ध्‍यान में रखना चाहिए। अब फरारी तो सभी को अच्‍छी लगती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कारों में केवल वहीं एक अच्‍छी कार है।





आपको कैमरा क्‍यों चाहिए कैमरा लेने से पहले अपने आप से एक सवाल जरूर पूछिए कि आखिर आपको कैमरा क्‍यों चाहिए। अगर आप पार्टी, पिकनिक या फिर घरेलू फोटोग्राफी के लिए कैमरा लेना चाहते हैं तो कभी कभी भूलकर डीएसएलआर कैमरा न लें क्‍योंकि वो एक तरह से पैसे की बबार्दी होगी।




हां डीएसएलआर कैमरे की जगह सेमी डीएसएलआर कैमरा ले सकते हैं जिसमें सिर्फ लेंस चेंज करने की सुविधा नहीं होती लेकिन बाकी सभी फीचर डीएसएलआर जैसे होते हैं इन्‍हें टेक्‍निकल भाषा में ब्रिज कैमरा भी कहते हैं। इन कैमरों की कीमत एसएलआर से कम होती है। वहीं दूसरी ओंर आपका बजट भी काफी मायने रखता है। अगर आप डिजिटल कैमरों की रेंज से एसएलआर कैमरें की ओर बढ रहें हैं तो 2 या 3 हजार रुपए के चक्‍कर में शुरुआती एसएलआर कैमरा लेने से अच्‍छा होगा थोड़ा बेहतर एसएलआर कैमरा लें। मेगापिक्‍सल का भ्रम अक्‍सर कैमरे की शॉप में आपने ज्‍यादातर लोगों की जबान से एक ही शब्‍द सुना होगा कि कितने मेगापिक्‍सल का है जैसे 5 मेगापिक्‍सल या फिर 7 मेगापिक्‍सल लेकिन क्‍या आप जानते हैं आखिर मेगापिक्‍सल का फोटो से क्‍या लेना देना है। आपके कैमरे में जितने ज्‍यादा मेगापिक्‍सल होंगे फोटो की क्‍वालिटी उतनी ही महीन यानी साफ होगी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप हाईमेगापिक्‍सल का कैमरा लें।




उदाहरण के लिए अगर आपको अपनी एलबम के लिए फोटो लेनी है तो 5 से 7 मेगापिक्‍सल कैमरा जरूरत के हिसाब से साफ फोटो खींचेगा लेकिन अगर आपको उससे बड़ी यानी वॉल पोस्‍टर या फिर बैनर के लिए फोटो लेनी है तो 12 से 16 मेगापिक्‍सल कैमरा लेना सही होगा। वहीं दूसरी बात जितने ज्‍यादा मेगापिक्‍सल का कैमरा होगा फोटो भी उतनी भारी होगी। अगर आप 16 मेगापिक्‍सल कैमरे से फोटो लेते हैं तो हो सकता है उसे पीसी में ओपेन होने में टाइम लगे साथ ही ये मैमोरी भी ज्‍यादा कंज्‍यूम करेगी। साधारण तौर पर हमे 10 मेगापिक्‍सल से ज्‍यादा की जरूरत नहीं पड़ती उससे अगर आप एड फोटो ग्राफर या फिर प्रोफेशनल फोटो ग्राफर है तभी इससे ऊपर का कैमरा ले  बड़ा लेंस लेना अकलमंदी है दोस्‍तों दूसरी बात जो कैमरा लेने से पहले ध्‍यान रखें। पैसा आप खर्च कर रहे हैं इसलिए केवल दिखावे के लिए बड़ा लेंस लेकर चलना बेवकूफी होगी। हमेशा ऐसे लेंस का कैमरा लें जो मल्‍टीपरपज़ हो। डीएसएलआर में जो सबसे बड़ी खासियत होती है वो है लेंस बदलने की सुविधा जिसकी मदद से आप अलग अलग फोटोग्राफ खींचते समय लेंस बदल सकते हैं। लेकिन क्‍या नार्मल फोटोग्राफी के लिए 30 हजार का कैमरा लेने के बाद उसमें 10 हजार का लेंस लेना अक्‍लमंदी होगी नहीं। जैसा की मैने पहले ही कहा है अगर आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर है या फिर फोटोग्राफी ही आपका कैरियर है तभी डीएसएलआर कैमरा चुनें।




बड़े लेंस की खूबी होती है आब्‍जेक्‍ट को दूर या फिर पास लाना, आजकल के कैमरों में दो तरह से आब्‍जेक्‍ट देखने की सुविधा होती है पहली व्‍यूफाइंडर और दूसरा एलसीडी स्‍क्रीन, व्‍यूफाइंडर में हम जो भी देखते हैं वहीं लेंस में होता है यानी एलसीडी से देखकर फोटो खीचने के मुकाबले व्‍यूफाइंडर से फोटो ज्‍यादा बेहतर एंगल से खींची जा सकती है। कैमरे में दो तरह के लेंस होते हैं पहला ऑप्‍टिकल जूंम और दूसरा डिजिटल जूंम, ऑप्‍टिकल जूम का प्रयोग करते समय लेंस आगे पीछे होकर ऑब्‍जेक्‍ट को पास या दूर करता है जबकि डिजिटल जूम में लेंस में दिखने वाला व्‍यू जूम डिजिटल तरीके से जूम होता है। इसलिए कैमरा खरीदते समय हमेशा ऑप्‍टिकल जूम कितना है इसके बारे में जानकारी लें।





best home made camera

Comments

Popular posts from this blog

ईवीएम का विकास

                                    ईवीएम  वोटिंग मशीन भूमिका स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव किसी भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए महत्‍वपूर्ण होते हैं। इसमें निष्पक्ष, सटीक तथा पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में ऐसे परिणाम शामिल हैं जिनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से की जा सकती है। परम्परागत मतदान प्रणाली इन लक्ष्य में से अनेक पूरा करती है। लेकिन फर्जी मतदान तथा मतदान केन्द्र पर कब्जा जैसा दोष पूर्ण व्यवहार निर्वाची लोकतंत्र भावना के लिए गंभीर खतरे हैं। इस तरह भारत का निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार का प्रयास करता रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड, बंगलौर तथा इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद के सहयोग से भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की खोज तथा डिजायनिंग की। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल भारत में आम चुनाव तथा राज्य विधानसभा...

इलेक्ट्रॉनिक अवयव और पार्टिकल्स

                                                    पार्टिकल्स अवयव  जिन विभिन्न अवयवों का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक परिपथ (जैसे- आसिलेटर, प्रवर्धक, पॉवर सप्लाई आदि) बनाये जाते हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक अवयव (electronic component) कहते हैं इलेक्ट्रॉनिक अवयव दो सिरे वाले, तीन सिरों वाले या इससे अधिक सिरों वाले होते हैं जिन्हें सोल्डर करके या किसी अन्य विधि से (जैसे स्क्रू से कसकर) परिपथ में जोड़ा जाता है। प्रतिरोधक, प्रेरकत्व, संधारित्र, डायोड, ट्रांजिस्टर (या बीजेटी), मॉसफेट, आईजीबीटी, एससीआर, प्रकाश उत्सर्जक डायोड, आपरेशनल एम्प्लिफायर एवं अन्य एकीकृत परिपथ आदि प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक अवयव हैं। वर्गीकरण इलेक्ट्रॉनिक अवयव दो प्रकार के होते हैं- निष्क्रिय अवयव (पैसिव एलिमेन्ट्स)- वे अवयव जिनको कार्य करने के लिये किसी बाहरी उर्जा स्रोत की आवश्यकता नहीं पड़ती; न ही इनका चालकता आदि का गुण किसी अन्य वोल्टता या धारा से नियंत्रित होती है। उदाह...

मोटर साइकिल का अजनबी इतिहास

                                                          अजनबी इतिहास  स्वतन्त्र भारत में बनी 250 सीसी क्षमता वाली टू स्ट्रोक रेसिंग मोटरसाइकिल थी। सन् 1960 में मैसूर शहर (वर्तमान कर्नाटक प्रान्त) में फारूक ईरानी द्वारा स्थापित आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड ने इसे चेकोस्लोवाकिया की कम्पनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। उस समय 250 सीसी मॉडल में ईंधन की खपत के लिहाज से यह सर्वोत्तम मोटरसाइकिल थी जो 3 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर की दूरी तय करती थी। 1970 से लेकर 1990 के दशक तक पूरे 30 साल रेसिंग मोटरसाइकिलों में इसका कोई मुकाबला नहीं था। दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर वाली यह अनूठी मोटरसाइकिल थी जिसके सभी कलपुर्जे कवर्ड हुआ करते थे। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसके किक स्टार्टर से ही गीयर बदलने का काम हो जाता था। इसके अलावा इसका रखरखाव भी बहुत ही सस्ता और आसान था। अमूमन इसे किसी मोटर मकेनिक के पास ले जाने की जरूरत ही नहीं पड...